बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
29-Feb-2020 07:38 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा जोर-शोर से लगा रही है। इस दिशा में काम भी हो रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। लेकिन बेगूसराय जिला के बखरी में अभिभावक बेटियों को पढ़ने भेजने से डर रहे हैं। लफंगों की अश्लील हरकतों की वजह से छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई पर भी आफत आ गयी है।
सुबह में जब छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए निकलती है तो लफंगे गंदी फब्तियां कसते हैं, अश्लील हरकतें करते हैं और सीटी बजाते हैं। जिसके कारण छात्राएं अब कोचिंग जाने से डर रही है। शनिवार को तो मामले ने काफी तूल पकड़ लिया और परेशान अभिभावकों ने डीएसपी और थानाध्यक्ष से बखरी में एंटी रोमियो टीम गठन करने या गठन करने की मांग की है।
छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले और कोई नहीं बल्कि नगर पंचायत के सफाईकर्मी ही हैं। इस संबंध में स्थानीय निवासी डॉ. रमण झा, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस सिंह और नगर मंत्री मनीष कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी सुबह में कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, अश्लील मजाक करते हैं। विरोध करने पर अभिभावकों को दलित उत्पीड़न मामले में फंसाने की धमकी देते हैं।
इन लोगों ने बताया कि शनिवार की को भी कोचिंग जा रही छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, अश्लील टिप्पणी की गई। जिसके बाद वार्ड नंबर आठ के एक सफाई कर्मी सुनील कुमार मल्लिक को पकड़कर थाना के हवाले किया गया है। बखरी में बढ़ते लफंगे की संख्या को देखते हुए प्रशासन अविलंब एंटी रोमियो टीम का गठन करें या हम लोगों को टीम बनाने की अनुमति दें। इसको लेकर डीएसपी से गुहार लगाई है।