ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बंद कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, परिजन हुए आगबबूला, ग्रामीणों ने करा दी दोनों की शादी

22-Sep-2019 08:21 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD :प्रेम प्रसंग से जुड़ी हुई एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. घटना जहानाबाद जिले की है. जहां बंद कमरे के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका की लोगों ने शादी करा दी. घटना शहर के होरीलगंज मुहल्ले की है. जहां रंजन लॉज में लड़का-लड़की के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. जिसके बाद वो आगबबूला हो उठे. हालांकि बाद में ग्रामीणों की पहल पर आपसी सहमति से गौरक्षनी मंदिर ले जाकर दोनों की शादी करा दी गई. 

शादी के बाद लड़की वालों ने लड़के के साथ ससुराल विदा कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के होरीलगंज मुहल्ले में रंजन लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाला लक्ष्मण कुमार एक लड़की से प्यार करता था. वह अपनी प्रेमिका से अक्सर कमरे में अकेले मिला करता था. इस बात की भनक लॉज में रहने वाले दूसरे लड़कों को लगी, उन्होनें चुपके से इसकी सूचना लड़की के घर वालों को कर दी. रविवार की शाम को लड़की वालों ने बंद कमरे के अंदर लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसपर लड़की के परिजन आगबबूला हो उठे. उन्होंने इस लड़के के पिता सेरथुआ के रहने वाले रामचंद्र यादव को इस बात की जानकारी दी. 

खबर मिलते ही अपने बेटे से मिलने पहुंचे लड़के के पिता और लड़कीवालों में बकझक हो गई. ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया. उसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति पर गौरक्षनी मंदिर ले जाकर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई.