पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
22-Aug-2023 07:33 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: बिहार में 2016 यानि 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना दोनों मना है। कानून को तोड़ने पर सजा का प्रावधान है। पिछले सात साल में लाखों लोग शराब पीने और बेचने के चक्कर में जेल की हवा खा चुके हैं। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यही कारण है कि आए दिन किसी ना किसी जिले में लोग शराब पीते या बेचते पकड़े जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इस मामले को ही देख लीजिए जो वैशाली से जुड़ा हुआ है। जहां शराब के नशे में धुत दो शराबियों ने बीच सड़क पर हंगामा किया।
बात-बात में दोनों एक दूसरे से भिड़ गये। दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। घंटों यह ड्रामा महनार बाजार के न्यू रोड में चलता रहा लेकिन पुलिस की नजर इन तक नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ये दोनों ही इतने नशे में थे कि सभी से उलझ जा रहे थे। गुस्से में आकर लोगों ने दोनों को छोड़ दिया फिर दोनों एक दूसरे से लड़ता रहा। एक शराबी दूसरे शराबी को धमकाता रहा कि पुलिस के बुला दियो का...एक फोन करबु तक आ जइतौ...
शराबियों की बातचीत को सुनकर लोग भी मुस्कुराने लगे। क्योंकि शराब दोनों ने पी रखी है और पुलिस बुलाने की धमकी दे रहा है। लेकिन ना तो किसी ने पुलिस को बुलाया और ना ही लोगों की बातें सुनी। कई घंटे तक हंगामा होता रहा। एक शराबी चाटा मारता है तो दूसरा उसे जमीन पर लिटाकर धुलाई करता है। इन दो शराबियों ने सड़क पर घंटों गदर मचाया और लोगो ने भी शराबियों के इस ग़दर-3 का भरपूर आनंद उठाया।