ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / क्या पटना पुलिस के कारनामों की जांच के लिए CBI को बुलाना होगा:...

क्या पटना पुलिस के कारनामों की जांच के लिए CBI को बुलाना होगा: नाराज हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, SSP को हाजिर होने का आदेश

12-Sep-2022 08:44 PM

PATNA: पटना पुलिस के कारनामों से नाराज हाईकोर्ट ने आज बेहद तल्ख टिप्पणी की. पटना हाईकोर्ट ने कहा कि क्या पटना पुलिस के कारनामों की जांच के लिए सीबीआई को बुलाना होगा. पटना पुलिस एक छोटे पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए जो कर रही है वह हैरान कर देने वाला है. हाईकोर्ट ने पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को तलब किया है।


वकील के साथ मारपीट के मामले में हाईकोर्ट सख्त

पटना हाईकोर्ट में आज जस्टिस राजन गुप्ता और मोहित कुमार शाह ने पटना पुलिस की कार्यशैली पर बेहद गंभीर सवाल उठाये. मामला पटना के शास्त्रीनगर थाने में एक वकील के साथ मारपीट का है. वकील साकेत गुप्ता का आरोप था कि वे अपने एक क्लाइंट के साथ थाने गये थे, जहां दारोगा लाल बहादुर यादव ने उनके साथ मारपीट की थी.  घटना 3 अगस्त की है. 4 अगस्त को ही पटना हाईकोर्ट में ये मामला आया था. इसके बाद हाईकोर्ट ने डीजीपी को इस मामले की जांच कराने और कार्रवाई का आदेश दिया था।


प्राथमिकी में से मुख्य अभियुक्त का नाम गायब

सोमवार को ये मामला पटना हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आया. हाईकोर्ट ने पाया कि घटना के एक महीने बाद 3 सितंबर को वकील के साथ मारपीट की एफआईआर दर्ज की गयी. लेकिन उस एफआईआर में मुख्य अभियुक्त पुलिस सब इंस्पेक्टर लालबहादुर यादव का जिक्र ही नहीं किया गया. जबकि इससे पहले कोर्ट में पटना पुलिस ने ही जो शपथपत्र दायर किया था उसमें वकील के साथ हुए दुर्व्यवहार के मामले में सब इंस्पेक्टर लालबहादुर यादव के शामिल होने की बात कही गयी थी। 


क्या सीबीआई को बुलाना पड़ेगा

पटना पुलिस की कारगुजारी से नाराज हाईकोर्ट की बेंच ने आज बेहद तल्ख टिप्पणी की. हाईकोर्ट ने कहा कि ये समझ से परे है कि पुलिस ऐसा क्यों कर रही है. कोर्ट ने पटना पुलिस की ओर से पेश हुए वकील को कहा “जब राज्य की एजेंसी काम नहीं करती है तो हमें दूसरी एजेंसी को बुलाना पड़ता है. आपकी अपनी राजनीति होगी, क्या हमें सीबीआई को बुलाना होगा. आप कोर्ट के आदेश पर एफआईआर करते हैं, फिर उसमें मुख्य अभियुक्त का नाम ही देते हैं. क्यों नहीं मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी जाये.”हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस के छोटे ऑफिसर को बचाया जा रहा है. ये हमारी समझ से परे है कि क्यों ऐसा किया जा रहा है. 


एसएसपी कोर्ट में हाजिर हों

हाईकोर्ट की बेंच ने अपने आदेश में कहा है कि पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा था कि वह खुद इस मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं. लेकिन हम ये देखकर हैरान हैं कि मुख्य अभियुक्त का नाम एफआईआर में शामिल नहीं है. इससे पहले कोर्ट को जो जानकारी दी गयी थी उसमें अभियुक्त सब इंस्पेक्टर लालबहादुर यादव का नाम था. लेकिन एफआईआर से गायब है. हाईकोर्ट की बेंच ने पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को कोर्ट में हाजिर होकर जवाब देने को कहा है. इससे पहले केस के आईओ को कोर्ट में आकर पूरी स्थिति बताने का मौका दिया गया है. मामले की सुनवाई अब अगले बुधवार को होगी.