ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / क्या AAP में सिद्धू की इंट्री करा पाएंगे PK, पंजाब कांग्रेस में मचा...

क्या AAP में सिद्धू की इंट्री करा पाएंगे PK, पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान

05-Jun-2020 01:01 PM

DELHI : कभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रणनीतिक सलाहकार और जेडीयू के उपाध्यक्ष रहे प्रशांत किशोर अब नवजोत सिंह सिद्धू के लिए सियासी जमीन तैयार करने में जुट गये हैं। चर्चा है कि प्रशांत किशोर के जरिए सिद्धू AAP में शामिल होने का जुगत भिड़ा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीके के जरिए सिद्धू की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से बात हुई है। वहीं पीके को लेकर पंजाब कांग्रेस  में घमासान मच गया है। 


चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच मीडिएटर बने हुए हैं। दिल्ली विधानसभा  चुनावों में प्रशांत किशोर की संस्था आई पैक ने पूरी स्टडी के बाद न सिर्फ केजरीवाल के लिए धारदार स्ट्रैटजी तैयार की, बल्कि इसको जमीन पर उतारा भी। हर बूथ पर काम किया और बूथवार रणनीति बनाई। जिसका नतीजा रहा कि अरविंद केजरीवाल फिर से सीएम बन गये।  आम आदमी पार्टी (आप) को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी दिया गया । अब सिद्धधू को पार्टी में शामिल करवाने के लिए प्रशांत किशोर भी जोर लगा रहे हैं। 


वहीं प्रशांत किशोर पर पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति तैयार करने के लिए फिर से पीके की सेवाएं चाहते हैं। इस बात को लेकर कांग्रेस हाईकमान खुश नहीं है। पार्टी आलाकमान का कहना है कि मुख्यमंत्री अपने स्तर पर इस तरह का फैसला कैसे कर सकते हैं।पीके को लेकर मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के बीच बातचीत हुई। बताया जाता है कि तीनों नेताओं में प्रशांत किशोर को लेकर विभि‍नन पहलुओं पर काफी मंथन हुआ।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यह मान रहे हैं कि जब प्रशांत किशोर पंजाब नहीं आना चाहते हैं और दूसरी ओर मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह उनकी सेवाएं 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लेना चाहते हैं। कांग्रेस नेताओं का मत ह‍ै कि पीके जब इच्‍छुक नहीं हैं और ठीक रिस्‍पांस नहीं दे रहे हैं तो फिर उनके सामने झोली फैलाने की क्या जरूरत है। हाईकमान इस बात को लेकर भी चिंतित है कि पीके नवजोत सिंह सिद्धू को आम आदमी पार्टी में ले जाने की रणनीति बना रहे हैं।