ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुशवाहा ने शराब कांड के मृतकों की बम बनाने वालों से की तुलना,...

कुशवाहा ने शराब कांड के मृतकों की बम बनाने वालों से की तुलना, कहा- जहरीली शराब से मौत पर कैसी मदद

18-Dec-2022 01:49 PM

PATNA  : बिहार के छपरा में जहरीली शराब के कारण 80 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अबतक चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस पुरे मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया जा रहा है।  बिहार में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा इसको लेकर मुयावबजा की मांग कर रही है।  लेकिन, इस मामल में सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य नेताओं द्वारा साफ़ कह गया है  कि शराब से हुई मौत में कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। इसी कड़ी में जब आज जेडीयू के संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया। 


जेडीयू नेता ने कहा कि, कोई यदि हम बनाने का काम कर रहा है और विस्पोट हो जाए और उसमें बहुत से लोगों की मौत हो जाए तो उसके लिए सरकार तो जिम्मेदार नहीं हो सकती है न। हालांकि, कुशवाहा ने यह पूरी बात एक उदाहरण के रूप में कहा।  लेकिन, इस दौरान उनसे जो सवाल किया गया था वह छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत से जुड़ा हुआ था। 


इसके आगे कुशवाहा ने कहा कि, विपक्ष का सिर्फ और सिर्फ यह काम नहीं रह गया है कि सिर्फ विरोध के लिए वो विरोध करें। उनको समझना चाहिए की किस बात पर विरोध करना है  और किस बात पार विरोध नहीं करना है। लेकिन,आज जिस तरह से विपक्ष के लोग कर रह हैं व कहीं से भी उचित नहीं है। वहीं, विपक्ष के नाता को वक्तिगत कोई भी बात नहीं कहनी चाहिए। मैं बिहार विधानसभा और परिषद् दोनों के नेता विपक्ष यानि विजय कुमार सिन्हा को साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि, कोई भी बात वक्तिगत रूप से नहीं कहें। 


गौरतलब हो कि, छपरा में जहरीली शराब से कारण अबतक 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी कई लोग अलग - अलग जगह अस्पतालों में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं।  वहीं , इस पूरे घटनाकांड को लेकर विपक्ष सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री साफ़ तौर पर कह चुके हैं जो पीएगा वो मरेगा किसी को कोई मुयाबजा नहीं मिलेगा।