ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / कुशवाहा ने शाह के भाषण को बताया पूरा बकवास, बोले- पढ़ाई, कमाई, दवाई...

कुशवाहा ने शाह के भाषण को बताया पूरा बकवास, बोले- पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई की योजना ढूंढते रह गये लोग

07-Jun-2020 06:13 PM

PATNA :आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने अमित शाह के भाषण को पूरी तरह बकवास बताया है। उन्होनें कहा कि उनके भाषण में बिहार के लोग  पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई की योजना ढूंढते ही रह गये। विकास के बजाए वे राजनीति की बात करते दिखे।


उपेन्द्र कुशवाहा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आज अमित शाह का भाषण बकवास से शुरू हुआ और बकवास के साथ ही ख़त्म हो गया।इनके भाषण में बिहार के लाखों गरीब बच्चें पढ़ाई, नौजवान व मजदूर कमाई/रोजगार, बुजुर्ग व असहाय दवाई, किसान सिंचाई/दोगुनी आमदनी, अन्याय पीड़ित कार्रवाई और शोषित सुनवाई की योजना ढूंढते रह गए।


उपेन्द्र कुशवाहा ने रैली को पूरी तरह बकवास बताते हुए कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि वे अपने भाषण में बिहार के विकास की बात करेंगे। कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार के प्रवासी मजदूर भाईयों के लिए कुछ राहत का एलान करेंगे। बिहार के गरीब नौजवानों के लिए रोजगार की बात करेंगे। किसानों की आमदनी दोगुनी कैसे हो इसका रास्ता दिखाएंगे लेकिन उन्होनें ऐसी कोई भी बात नहीं की। उन्होनें कहा कि अब वक्त आ गया है कि बिहार की सत्ता से जदयू-भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का।


बता दें कि अमित शाह ने वर्चुअल रैली में अमित शाह ने विपक्ष की थाली पॉलिटिक्स पर भी तंज कसे और लालू राज बनाम नीतीश राज की परिभाषा भी गढ़ी। अमित शाह ने मंच से लालू राज बनाम नीतीश राज की तुलना करते हुए कहा कि बिहार आज 'लालटेन युग से एलईडी' युग में पहुंच चुका है। फिर उन्होनें कहा आज बिहार में 'लूट एंड आर्डर' की जगह लॉ एंड आर्डर कायम हो गया है। शाह बोले बिहार में 'जंगलराज' की जगह अब 'जनता राज' आ गया है। वहीं बिहार 'बाहुबल' से विकास की तरफ बढ़ चला है। उन्होनें कहा कि 'चारा घोटाले' से  डीबीटी ( डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ) तक पहुंच चुका है।


लालू राज और नीतीश राज की तुलना में इन पांच बातों के जरिए अमित शाह ने विपक्ष पर तमाम तरह के तोहमत जड़ दिए। उन्होनें नीतीश कुमार और सुशील मोदी की जोड़ी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि बिहार को इन्होनें जंगल राज से बाहर निकाल कर जनता राज कायम किया है। अमित शाह ने आरजेडी के चुनाव चिन्ह लालटेन पर निशाना साधते हुए कहा कि अब 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली आई है। पहले लोगों को लालटेन से काम चलाना पड़ता था, अब लालटेन का जमाना गया।