ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / कुशवाहा ने पासवान को घेरा, बोले- पहले मंत्रीपद से इस्तीफा दीजिए

कुशवाहा ने पासवान को घेरा, बोले- पहले मंत्रीपद से इस्तीफा दीजिए

12-Jun-2020 06:15 PM

PATNA : केन्द्रीय मंत्री और एलजेपी संरक्षक रामविलास पासवान के द्वारा आऱक्षण के मुद्दे पर संघर्ष के लिए सभी दलों की एकजुटता के आह्वान के बाद आरएलएसपी सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। कुशवाहा ने कहा कि सत्ताभोग और विरोध साथ-साथ नहीं हो सकता पहले मंत्रीपद से इस्तीफा दीजिए तो हमसब आपके साथ जरूर खड़े होंगे।


उपेन्द्र कुशवाहा ने रामविलास पासवान के ट्वीट पर लिखा है कि माननीय मंत्री जी,याद कीजिए जेपी-लोहिया की बातों को जो आप संसद में भी बोलते रहे हैं। लेकिन सत्ताभोग के कारण आरक्षण खत्म करने वालों के साथ खड़े हैं।आपकी मंशा पाक है तो इस्तीफा दीजिए मंत्रीपद से फिर बुलाइए सर्वदलीय बैठक, हमसब आपके साथ जरूर खड़े होंगे।


उपेन्द्र कुशवाहा ने केन्द्रीय मंत्री के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होनें लिखा है कि लोक जनशक्ति पार्टी सभी राजनीतिक दलों से मांग करती है कि पहले भी आप सभी इस सामाजिक मुद्दे पर साथ देते रहे हैं, फिर से इकठ्ठा हों। बार-बार आरक्षण पर उठने वाले विवाद को खत्म करने के लिए आरक्षण संबंधी सभी कानूनों को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए मिलकर प्रयास करें।


राम विलास पासवान की इस अपील पर उपेन्द्र कुशवाहा भड़क उठे हैं। उन्होनें कहा कि आप सत्ता मोह के कारण आरक्षण खत्म करने वालों के साथ खड़े हैं। लेकिन अगर आम सही मायने में आरक्षण की लड़ाई लड़ना चाहते हैं आपकी मंशा साफ है तो पहले आप मंत्रीपद से इस्तीफा दीजिए। केन्द्र सरकार का साथ छोड़कर आप हमारे साथ खड़े होंगे तो हम भी आपके साथ होंगे।