ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे

Home / news / खुशखबरी ! जल्द ही भागलपुर वालों को मिलेगा नए रेलवे स्टेशन, तय हुआ...

खुशखबरी ! जल्द ही भागलपुर वालों को मिलेगा नए रेलवे स्टेशन, तय हुआ जगह; मंत्रालय भेजा गया DPR

12-Nov-2024 03:05 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर वासियों को जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। अब यहां के यात्रियों को एक नहीं बल्कि आस-पास में भी दो रेलवे स्टेशन मिलने वाला है। इससे रेल यात्रियों का सफर भी आसान होगा और दूसरे स्टेशन पर बोझ भी कम होगा। इसके साथ यात्रियों को कई अन्य तरह की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। हालांकि, नए रेलवे स्टेशन से कुछ ख़ास ट्रेनों का ही परिचालन होगा।


दरअसल, वर्तमान के भागलपुर जंक्शन से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर चौधरीडीह के पास एक नया रेलवे टर्मिनल, "न्यू भागलपुर स्टेशन," बनने जा रहा है। इस टर्मिनल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) रेल मंत्रालय को भेज दी गई है। अब जैसे ही इसकी मंजूरी मिलेगी उसके बाद कांट्रेक्ट और टेंडर कि  प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके बाद निर्माण कार्य भी जल्द आरंभ हो जाएगा।


बताया जा रहा है कि इस नए रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें चलेगी। यहां से विक्रमशिला, एलटीटी, अंग एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें चलेगी। इससे भागलपुर जंक्शन पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी और कई समस्या से भी राहत मिलेगी। यहां चार प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। हर एक 24 एलएचबी कोच की क्षमता वाला होगा।सभी प्लेटफार्म पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा होगी।


वहीं, यहां अंडरग्राउंड पार्किंग होगी और इसके ऊपर स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा। वाशिंग एप्रेन और स्टेबलिंग लाइन की भी सुविधा होगी ताकि ट्रेनों का रखरखाव आसान हो।  यार्ड विस्तार के लिए रेलवे बोर्ड जगदीशपुर में स्थान देखा जा रहा है। इस नए स्टेशन के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।


इधर, भागलपुर जंक्शन को भी 450 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। सभी प्लेटफार्म पर लिफ्ट, बड़ी स्क्रीन, बेहतर अनाउंसमेंट सिस्टम, और यात्रियों के लिए अलग प्रवेश और निकास की सुविधा होगी। इस तरह, भविष्य में भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों का संचालन बेहतर तरीके से विभाजित किया जाएगा। लोकल ट्रेनें जैसे डेमू, मेमू और इंटरसिटी ट्रेनें भागलपुर जंक्शन से चलेंगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।