ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / कुर्सी के लिए राहुल के आगे नतमस्तक हुए लालू-नीतीश: विपक्षी एकता पर बीजेपी...

कुर्सी के लिए राहुल के आगे नतमस्तक हुए लालू-नीतीश: विपक्षी एकता पर बीजेपी का बड़ा हमला

24-Jun-2023 03:54 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक पर एक बार फिर बीजेपी ने वार किया है। बीजेपी ने कहा है कि यह विपक्षी एकता नहीं है बल्कि कुर्सी का खेल खेला जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि लालू और नीतीश के साथ साथ विपक्ष के अन्य नेता कुर्सी के लिए राहुल गांधी की वंदना कर रहे हैं।


रविशंकर प्रसाद ने लालू-नीतीश को इमरजेंसी की याद दिलाई और कहा कि शायद दोनों आपातकाल के समय जेल जाने की बात भूल गए हैं। जेपी आंदोलन के दौरान लाठियां खाईं। इंदिरा गांधी की सरकार में भारी तकलीफें झेलनी पड़ी थी लेकिन कुर्सी के लिए सबकुछ भूलकर राहुल गांधी के सामने नतमस्तक हो गए हैं। कुर्सी के लिए लोग कितना नीचे झुक सकते हैं।


बता दें कि मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई बैठक में 15 दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह एलान हुआ कि 2024 में सभी दल साथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगे। शिमला में दूसरे चरण की बैठक आयोजित होने वाली है। इस बैठक में तय होगा कि कौन पार्टी कहां से और कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।