ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा

आखिरकार MLA अरूण यादव की संपत्ति की कुर्की जब्ती का वारंट हुआ जारी, पुलिस कब करेगी कार्रवाई किसी को पता नहीं

21-Sep-2019 07:26 PM

By K K Singh

ARA : दलित तबके से आने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत के आरोपी RJD विधायक अरूण यादव के खिलाफ आज आखिरकार कोर्ट ने कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया. पुलिस आज कुर्की जब्ती के वारंट के लिए कोर्ट पहुंची थी, कोर्ट ने आदेश देने में देर नहीं की. सुशासन की पुलिस को ऐसे जघन्य मामले के आरोपी के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट हासिल करने में दो महीने से ज्यादा वक्त लगा. 

इश्तेहार के पांच दिन बाद कुर्की जब्ती का वारंट
नाबालिग से रेप के मामले में फरार अरूण यादव के खिलाफ कोर्ट ने चार दिन पहले इश्तेहार जारी किया था. पुलिस को अरूण यादव के बंगलों इश्तेहार चिपकाने में दो दिन लगे. कोर्ट से इश्तेहार निकलने के तीसरे दिन अरूण यादव के आलीशान मकानों पर इश्तेहार चिपकाने पुलिस पहुंची थी. इश्तेहार जारी करने के बावजूद अरूण यादव फरार ही रहे. उसके तीसरे दिन पुलिस कोर्ट में कुर्की जब्ती का वारंट लेने पहुंची. कोर्ट ने कुर्की जब्ती का आदेश दे दिया.

अरूण यादव पर कार्रवाई को लेकर सैकड़ों सवाल
राजद का रसूखदार और धनबली विधायक अरूण यादव पर जुलाई में ही एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का आरोप लगा था. लड़की ने अरूण यादव के अलावा कुछ और लोगों पर भी आरोप लगाया था. अरूण यादव को छोड़ कर बाकी सब गिरफ्तार कर लिये गये. धनबली अरूण यादव खुला घूमता रहा. आरा के लोगों में अरूण यादव के पैसे की ताकत की चर्चा होती रही. इस बीच पुलिस ने फिर से पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया. पीड़िता की मदद करने वाली एक महिला संगठन पर भी पुलिस की गाज गिरी और महिला संगठन के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया.