ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुढ़नी उपचुनाव: VIP को जनता का अपार समर्थन, मुकेश सहनी बोले- ‘माछ-भात’ की...

कुढ़नी उपचुनाव: VIP को जनता का अपार समर्थन, मुकेश सहनी बोले- ‘माछ-भात’ की जोड़ी करेगी बड़ा खेल

01-Dec-2022 08:04 PM

MUZAFFARPUR: बिहार के कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में ‘माछ-भात’ फैक्टर को महत्वपूर्ण बताते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा किया है कि यह फैक्टर इस चुनाव में ’बड़ा खेल’ करेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता माछ-भात भोज का आयोजन कर रहे हैं। 


वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि उनके रोड शो और जनसंपर्क अभियान में उमड रही भीड इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि इस उपचुनाव में वीआईपी को लोगों का साथ मिल रहा है। उन्होंने माछ-भात का मतलब समझाते हुए कहा कि माछ मतलब मल्लाह और भात मतलब भूमिहार। मुकेश सहनी जनसंपर्क अभियान में मल्लाहों और भूमिहारों को एक होने का नारा दे रहे हैं। वीआईपी उम्मीदवार नीलाभ कुमार के समर्थन को लेकर सर्व समाज साथ है।


सहनी ने कहा है कि यह चुनाव भले ही उपचुनाव हो लेकिन इसका परिणाम बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में आजतक जाति और समाज को बांटकर चुनाव जीते गए हैं, लेकिन इस उपचुनाव में अति पिछड़े वर्ग की पार्टी समझे जाने वाले वीआईपी ने एक भूमिहार समाज से आने वाले युवा चेहरे को मैदान में उतारा है और कुढ़नी उपचुनाव में सभा समाज के लोगों का साथ वीआईपी को मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि सबसे गौर करने वाली बात है कि सात दलों का महागठबंधन और भाजपा आज वीआईपी को हराने के लिए जी तोड मेहनत कर रहे हैं। वीआईपी जनता के बल पर चुनावी मैदान में डटी है। उन्होंने वीआईपी की जीत का दावा करते हुए कहा कि इस उपचुनाव का परिणाम सबको मालूम है, बस अब जीत और हार के अंतर को कम और अधिक करने की लड़ाई है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से टिकट देकर परिवार को सम्मान दिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक है और अब जनता के ऊपर है।