शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
30-Nov-2022 06:17 PM
PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी दलों के बड़े नेता लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हैं और जीत का दावा कर रहे हैं। चुनावी मैदान में उतरे दलों के उम्मीदवार मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में गोलबंद करने में लग गए हैं। पिछले दिनों संपन्न हुए मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में बीजेपी को समर्थन देने के बाद लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कुढनी उपचुनाव में भी बीजेपी के लिए वोट मांगने का एलान पहले ही कर दिया है। बीजेपी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए चिराग कुढ़नी में अपना दम दिखाएंगे।
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान 3 दिसंबर को कुढ़नी उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता के पक्ष में वोट मागेंगे। तीन दिसंबर को कुढ़नी के केरमा मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसे चिराग संबोधित करेंगे। लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा है कि लोजपा (रा) का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती से एनडीए के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। राजू तिवारी ने दावा किया है कि कुढनी में बीजेपी उम्मीदवार की जीत तय है।
बता दें कि पिछले दिनों बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। मोकामा और गोपालगंज में हुए उपचुनाव में इसका असर भी देखने को मिला। गोपालगंज में बीजेपी की शानदार जीत हुई जबकि मोकामा में हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि मोकामा में जीत का अंतर काफी कम रहा और बीजेपी के वोट प्रतिशत में बढ़त हुई थी। जिसको लेकर बीजेपी और लोजपा रामविलास ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश की हैसियत महज एक हजार वोट की रह गई है।