ब्रेकिंग न्यूज़

Iran-Israel War: खाड़ी देशों में फंसे बिहार के हजारों लोग, कुवैत-कतर से दूतावास की एडवाइजरी जारी LPG Cylinder Delivery Rule: अब बिना ओटीपी नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर, मार्च से सख़्त होगी व्यवस्था Bihar E Bus Depot : बिहार में 6 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक ई-बस डिपो, 62.83 करोड़ की मंजूरी; जानिए मिलेगी क्या -क्या सुविधाएं Police Encounter : जेपी गंगा पथ पर एनकाउंटर, पुलिस की गोली से वैशाली का कुख्यात अपराधी घायल; पिस्टल बरामद Bihar road accident : NH-19 पर ट्रक-बस की भीषण टक्कर: 3 मृत, दर्जन भर घायल; बस में सवार थे 75 यात्री, चालक फरार Nitish Kumar : 76 वें वर्ष के हुए CM नीतीश कुमार; जानें बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की नौकरी छोड़ कैसे किया राजनीति में एंट्री; इस छवि के पीछे का राज जानें PUSU में अध्यक्ष पद पर पहली बार NSUI का कब्ज़ा, एक पद पर महिलाओं ने मारी बाजी; सेंट्रल पैनल में बराबरी का टक्कर Bihar weather : बिहार में फरवरी के अंतिम दिनों में बढ़ती गर्मी: मौसम में बदलाव से बढ़ा स्वास्थ्य खतरा छपरा में शराब छापेमारी के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने बोला हमला, दो चौकीदार घायल तेज प्रताप यादव की JJD लड़ेगी बिहार विधान परिषद चुनाव, नवंबर में खाली होंगी 8 सीटें

कुढ़नी में महागठबंधन की हार तय, साधु यादव बोले- AIMIM नहीं आरजेडी है बीजेपी की बी टीम

24-Nov-2022 07:32 PM

PATNA: बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आगामी 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव में जीत सुनिश्ति करने के लिए सभी दल मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे हैं। कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन, बीजेपी और वीआईपी के बीच सीधा मुकाबला है। इसी बीच खबर है कि तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव भी इन दिनों कुढ़नी में घूमते नजर आ रहे हैं। साधु यादव ने दावा किया है कि कुढ़नी में महागठबंधन को हार का मुंह देखना होगा। इस दौरान उन्होंने गोपालगंज में आरजेडी की हार को लेकर तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। साधु यादव ने कहा है कि असल में आरजेडी ही बीजेपी की बी टीम है, जो बीजेपी को जीताने का काम कर रही है।


साधु यादव ने गोपालगंज में आरजेडी की हार के लिए सीधे तौर पर तेजस्वी यादव को जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव दावा कर रहे हैं कि गोपालगंज में साधु यादव के कारण हार का मुंह देखना पड़ा, जो सरासर गलत बात है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बीजेपी को हराने के लिए गोपालगंज गए थे लेकिन बीजेपी का वोट काटने के बजाए वे अपने मामा का ही वोट काटने लगे। साधु यादव ने कहा कि कुढ़नी आरजेडी की सीट थी बावजूद इसके त्जस्वी ने वहां पीठ दिखा दिया। हार के डर से तेजस्वी यादव पीठ दिखाकर भाग गए।


उन्होंने कहा कि जब तेजस्वी यादव ने कुढ़नी में पहले ही अपनी हाल मान ली और अपनी सीट जेडीयू को दे दिया तब यह कैसे सोंच रहे हैं कि वहां महागठबंधन की जीत होगा। साधु यादव ने कहा है कि कुढ़नी में महागठबंधन की हार तय है। मुकेश सहनी को वोट काटने के लिए खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि BJP की बी टीम AIMIM नहीं बल्कि आरजेडी है, जो बीजेपी को जीत दिला रही है। साधु यादव क कहना था कि वे आरजेडी को पैदा करने वाले हैं और उन्होंने ही उसे सींचा है।