अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Dec-2022 06:27 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार में कल यानि 8 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आने वाला है। इसको लेकर इस चुनाव में उतरे सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार द्वारा अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच महागठबंधन और उसके बाद भाजपा से अलग होकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरे विकासशील इंसान पार्टी के तरफ से अपनी जीत की तैयारी को लेकर तरह - तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि, उनकी पार्टी कुढ़नी में उम्मीद से अच्छा परफॉर्मन्स किया है वो उनके प्रत्याशी नीलाभ कुमार कुढ़नी उपचुनाव में विजयी पताखा लहराएंगे।
विकाशशील इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश साहनी का कहना है कि, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि रिजल्ट कल आएगा , उसके बाद ही मालूम चलेगा की जीत किसी हुई। लेकिन, मेरा मानना है कि हमारी जो लड़ाई थी उसमें हमनें जीत हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि, कुढ़नी की बात करें तो हमें मालूम है कि यहां क्या होने वाला है।
इसके आलावा मुकेश सहनी ने हमें इस बात की ख़ुशी है कि, एक तरफ मुझसे सात दल एक साथ होकर यानी महागठबंधन तो दूसरी तरफ देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा चुनाव लड़ रही थी। इनके बीच चुनाव लड़ना ही सबसे बड़ी जीत है। इसके आगे उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव के दौरान भाजपा ने मुझे मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हम जिंदा है। इस दौरान उन्होंने सबसे बड़ी बात यह कही कि, वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, इससे पहले भाजपा को आरक्षण को लेकर हमारी जो मांग है वह पूरा करना होगा। अगर वह हमारी इस मांग को मान लेते हैं तो हम भाजपा में शामिल हो जाएंगे।