ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कुढ़नी रिजल्ट के बाद जमकर भिड़ें महागठबंधन और भाजपा के समर्थक, जमकर हुई...

कुढ़नी रिजल्ट के बाद जमकर भिड़ें महागठबंधन और भाजपा के समर्थक, जमकर हुई कहासुनी, पुलिस ने किया बीच -बचाव

08-Dec-2022 04:55 PM

By MANOJ KUMAR

MUZFFARPUR : कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। इस सीट पर काफी उठा - पटक के बाद आखिरकार भाजपा की जीत हुई है। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी केदार गुप्ता ने महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा को 3649 वोट से हरा दिया है। इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान हुआ था और अब आज मतगणना की गई। वहीं, अब इस जीत के बाद यहां से जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक महागठबंधन और भाजपा के समर्थक भिड़ गए हैं।  इन दोनों में जमकर कहा- सुनी हुई है। 


दरअसल, कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा के जीत के बाद केदार गुप्ता के समर्थकों द्वारा नारेबाजी और एक - दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की ख़ुशी मनाई जा रही थी। इसी दौरान जब महागठबंधन के प्रत्याशी मतदान केंद्र से बाहर निकले तो भाजपा के समर्थकों द्वारा जमकर नारेबाजी शुरू कर दी गई।  इसके साथ ही कुछ विरोध में भी नारे लगाए गए।  जिसके बाद महागठबंधन के समर्थक काफी नाराज हो गए और उनके द्वारा भी कहा - सुनी शुरू कर दी गई।  जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर 'तू-तू-मैं-मैं' होने लगा। बात यहीं नहीं थमी बल्कि दोनों तरफ से हाथापाई भी शुरू कर दिया गया। जिसके बाद मौके मौजूद पुलिस बल द्वारा मामले को शांत करवाया गया। 


गौरतलब हो कि,कुढ़नी में अंतिम समय तक भाजपा और महागठबंधन दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर रही। मतगणना केंद्र से निकलने के दौरान जब महागठबंधन के प्रत्याशी से हार की वजह जानने की मुख्य वजह रही। इस पर तो फिलहाल महागठबंधन के किसी बड़े नेता ने कुछ नहीं कहा है सिवाय उपेन्द्र कुशवाहा को छोड़कर। दूसरी तरफ,भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ रही है। भाजपा के तरफ से जमकर जश्न मनाया जा रहा है। जमकर रंग और अबीर उड़ाए जा रहे हैं। नारेबाजी हो रही है।