अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Dec-2022 07:02 PM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा सीट पर आगामी 5 दिसंबर को उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा अब अंतिम समय अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में कुढ़नी में कैंप कर रहे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी ने भी इस विधानसभा से चुनाव जीत कर आ रहे जन प्रतिनिधियों पर जोरदार हमला बोला है।
वीआईपी सुप्रीमों ने कहा है कि, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में अब तक समाज के सभी वर्गो के गरीबों के साथ अन्याय हुआ है। चाहे महागठबंधन में शामिल दल हों या भाजपा दोनों का काम भ्रम फैलाकर सत्ता हथियाने का ही रहा है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी देश और बिहार में सुरसा के मुंह की तरह बढती जा रही है, लेकिन केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
सहनी ने बिहार सरकार की शिक्षा-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, आज राज्य में शिक्षा का क्या अस्तर रह गया है, किसी से छुपा हुआ नहीं है। लेकिन, इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों द्वारा चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। इसपर सहो मायने में कोई बात करने को तैयार नहीं है। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब तबके से आने वाले लोगों को होता है। आज राज्य में किसानों की बदहाली पर कोई कुछ बोलने का तैयार नहीं है। इसलिए अबकी बार यहां की जनता से वीआईपी के प्रत्याशी को मौका देने का अनुरोध करता हूं।
उन्होंने कहा कि, कुढनी विधानसभा क्षेत्र के ही कई घरों में युवा नहीं हैं, युवा बाहर कमाने चले गए हैं, आखिर इसके लिए दोषी कौन है? आज जरूरत है कि सभी लोग अपने हक और अधिकार के लिए आगे आए और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं, जिनके कारण बिहार आज भी पिछडे राज्य की श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से बिहार के पिछडे रहने की बात सुन रहा हूं, जबकि जो भी पार्टी सत्ता में रही उसके नेता अमीर होते चले गए। उन्होंने लोगों को एकजुट होकर समाज, जात-पात से उठकर युवा और कर्मठ प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।