शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
08-Dec-2022 04:05 PM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू उम्मीदवार की हार के बाद नीतीश कुमार के कुनबे में घमासान शुरू हो गया है. शुरूआत जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने की है. उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का नाम लिये बगैर उन्हें आइना दिखाया है. कुशवाहा ने कहा है- कुढ़नी के परिणाम से हमें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है. पहली सीख- जनता हमारे हिसाब से नहीं चलेगी बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा.
कुशवाहा ने ट्विट कर ये बातें कहीं हैं. इसमें नीतीश कुमार का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन आइना किसे दिखाया जा रहा है और किसे नसीहत दी जा रही है इसे आसानी से समझा जा सकता है. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने पहले ही कहा था कि शराबबंदी के कारण नुकसान हो रहा है. जेडीयू की राज्य पर्षद की बैठक में ही उन्होंने खुले मंच से नीतीश कुमार को नसीहत दी थी कि वे अकेले में कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार और पार्टी के बारे में उनकी राय जानें. अब उपेंद्र कुशवाहा अगर ये कह रही है जनता हमारे हिसाब से नहीं चलेगी बल्कि हमें जनता के हिसाब से चलना पड़ेगा तो जाहिर तौर पर ये बात वे नीतीश कुमार को ही बता रहे हैं.
कुशवाहा ने तो शुरूआत की है. पार्टी के कई और नेता नाराजगी जताने लगे हैं. जेडीयू ऑफिस में बैठे पार्टी के प्रदेश सचिव राजीव रंजन पटेल ने कहा कि कुढ़नी में पार्टी का उम्मीदवार ही गलत था. उम्मीदवार के खिलाफ लोगों में गहरी नाराजगी थी. जबकि जेडीयू ने अपने उम्मीदवार मनोज कुशवाहा का हवाला देकर ही राजद के कुढनी सीट मांगी थी. अब पार्टी के नेता उसी उम्मीदवार को गलत बता रहे हैं.
कुढ़नी उपचुनाव परिणाम के बाद जेडीयू में घमासान तेज होने की पूरे आसार हैं. दरअसल पार्टी के कई नेता पहले से ही अफसरशाही से लेकर शराबबंदी जैसे मामलों में नीतीश कुमार के रवैये के खिलाफ हैं. वहीं जेडीयू नेताओं का एक बडा वर्ग इस बात से भी नाराज है कि नीतीश कुमार ने राजद से दोस्ती कर ली है. जेडीयू के ज्यादातर सांसद राजद विरोधी वोट के सहारे जीत कर एमपी बने हैं. उन्हें अगले चुनाव की चिंता सता रही है. यही परेशानी जेडीयू के कई विधायकों की भी है. ऐसे नेता अब खुल कर पार्टी के स्टैंड का विरोध कर सकते हैं. देखना होगा नीतीश इसे किस हद तक संभाल पाते हैं.