सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
15-Nov-2022 07:53 AM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. महागठबंधन की तरफ से जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा ने कल यानी सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था और आज बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी ने काफी देर तक सामने वाले का उम्मीदवार देखने के बाद आखिरकार केदार गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. केदार गुप्ता के नामांकन के मौके पर प्रदेश बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के अलावे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे.
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और जेडीयू उम्मीदवार के बीच आमने सामने की लड़ाई मानी जा रही है, हालांकि यह सीट आरजेडी विधायक अनिल सहनी की सदस्यता जाने के बाद खाली हुई थी लेकिन आरजेडी की बजाए इस सीट पर जेडीयू ने उम्मीदवार दिया है. कुशवाहा समाज से आने वाले मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाकर महागठबंधन ने एक बड़ा दांव खेला है जबकि केदार गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं. इस सीट पर मुकेश सहनी भी अपना उम्मीदवार देने का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि अब तक इसकी घोषणा नहीं की गई है.
माना जा रहा है कि दोनों गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का नामांकन होने के बाद मुकेश सहनी अपने पत्ते खोलेंगे. सहनी पहले भी ऐलान कर चुके हैं कि वह अपने उम्मीदवार से तमाम विरोधियों को चौकाने वाले हैं. चर्चा यह भी है कि मुकेश सहनी अगर निषाद समाज से आने वाले किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं देते हैं तो भूमिहार जाति से आने वाले कैंडिडेट को मैदान में उतार कर सभी को चौंका सकते हैं. मुकेश सहनी के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई है लेकिन कुढ़नी की यह लड़ाई बेहद दिलचस्प होते जा रही है.