अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
10-Dec-2022 08:52 AM
PATNA : कुढ़नी उपचुनाव में हार मिलने के बाद से जेडीयू में मातमी सन्नाटा देखने को मिल रहा था। लेकिन अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कुढ़नी के परिणाम को लेकर नहीं बल्कि बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।
ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सुशील मोदी का नाम लेते हुए कहा है, नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त कराने और चुनाव रुकवाने के प्रयास में भाजपा विफल हो गई है। सर्वोच्च न्यायालय में नगर निकाय चुनाव स्थगित कराने और एकलपद पर आरक्षण समाप्त करने के लिए एसएलपी दायर कर तुरंत सुनवाई के लिए 5 दिसंबर और 9 दिसंबर के आग्रह को सर्वोच्च न्यायालय ने अस्वीकार कर दिया है और जनवरी में सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दी है।आप लोगों की साजिश और षड्यंत्र का पर्दाफाश और प्रयास असफल हो गया है।
आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने कल यानी शुक्रवार को अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन बनाये जाने के जुड़े दायर विशेष रिट याचिका की सुनवाई की और इसमें साफ कर दिया है कि इसपर पहले से तय तारीख पर ही सुनवाई होगी। यानी अब सुप्रीम कोर्ट में आगामी 20 जनवरी को ही इस विवाद से जुड़ी सुनवाई होगी।