शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
08-Dec-2022 08:15 PM
DELHI : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुढ़नी उपचुनाव के रिजल्ट से आगे आने वाले दिनों का संकेत मिल गया है. बीजेपी को बिहार की जनता का भरपूर साथ मिला है. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर खुशी जतायी है.
दिल्ली के BJP मुख्यालय में गुजरात में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश के सभी वर्गों की पहली पसंद हो गयी है. देश के युवा बीजेपी के साथ हैं. युवा भाजपा की विकास वाली योजनाएं चाहते हैं. युवाओं को न जातिवाद चाहिए न परिवारवाद. युवाओं का दिल विजन और विकास से ही जीता जा सकता है. तभी जब कोरोना महामारी के घोर संकट के बीच बिहार में चुनाव हुए थे, तब जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया था.
प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में एक करोड़ से भी ज्यादा ऐसे वोटर्स थे, जिन्होंने कांग्रेस का कुशासन नहीं देखा, सिर्फ भाजपा की ही सरकार देखी. उन्हें भाजपा का काम बेहतर लगा तभी वोट दिया. युवा सवाल पूछना जानते हैं. युवा तभी किसी को वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा दिखता है, जब उन्हें काम दिखता है। युवाओं ने भाजपा को वोट देकर संदेश दिया है कि उन्होंने हमारे काम को जांचा परखा और उस पर भरोसा किया है.
प्रधानमंत्री ने आदिवासियों से लेकर महिलाओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भाजपा को खूब आशीर्वाद मिला है. एससीएसटी के लिए रिजर्व 40 में से 34 सीटें भाजपा ने जीती हैं. आदिवासी भाजपा को अपनी आवाज मान रहे हैं. दशकों तक जिन आदिवासियों को नजरंदाज करके रखा गया, हम लगातार उनकी उम्मीदें पूरी करने में जुटे हैं.
अमित शाह ने भी कुढ़नी की जीत पर बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बिहार के कुढ़नी में बीजेपी की जीत पर बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की शानदार विजय पर पार्टी के सारे कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ. इस समर्थन और विश्वास के लिए जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद.