ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर RLSP कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, नेम प्लेट पर पोती कालिख

शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर RLSP कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, नेम प्लेट पर पोती कालिख

29-Nov-2019 02:03 PM

PATNA :  इस वक्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के सरकारी आवास का RLSP नेताओं ने घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया. 

इस दौरान हंगामा कर रहे RLSP कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के आावस के बाहर लगे नेम प्लेट पर कालिख पोत दिया. प्रतिबंधित क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए. आनन-फानन में पहुंची पुलिस की टीम ने शिक्षामंत्री के आवास के बाहर से आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं को हटाया.  

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा में सुधार की मांग और बिहार में दो केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन की मांग को लेकर पटना के मिलर स्कूल में चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. जिसे लेकर ही आज आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया.