ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद

कृषि विभाग के कर्मियों से मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी करा रही नीतीश सरकार, किसानों से जुड़ी योजनाओं में नहीं हो पा रहा काम

कृषि विभाग के कर्मियों से मैट्रिक परीक्षा में ड्यूटी करा रही नीतीश सरकार, किसानों से जुड़ी योजनाओं में नहीं हो पा रहा काम

17-Feb-2020 09:39 PM

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक का एग्जाम लिया जा रहा है. एक तरफ जहां नियोजित शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी का बहिष्कार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार ऐसे लोगों को ड्यूटी पर लगा रखी है. जिनके अपने विभाग में काम का हेडेक पहले से बढ़ा हुआ है. मैट्रिक परीक्षा में सरकार कृषि विभाग के कर्मचारियों से ड्यूटी करा रही है. 


कृषि विभाग के सचिव IAS डॉ एन सरवन कुमार ने सभी जिलापदाधिकारियों को लेटर लिखकर कृषि विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी और लॉ एंड आर्डर के कार्य से मुक्त करने का आदेश दिया है. सचिव डॉ एन सरवन कुमार की ओर से लिखे गए पत्र के मुताबिक परीक्षा में ड्यूटी लगे होने के कारण कृषि इनपुट अनुदान, प्रधानमंत्री किसान योजना और कृषि यांत्रिकीकरण जैसी तमाम योजनाओं का काम नहीं हो पा रहा है. 


सचिव डॉ एन सरवन कुमार ने डीएम को बताया कि 12 फ़रवरी से 27 फ़रवरी तक पीएम किसान योजना के लाभान्वित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाना है. कृषि इनपुट अनुदान योजना के आवेदनों का जांच कर काम खत्म करना अतिआवश्यक है. इसलिए कृषि विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को परीक्षा ड्यूटी और लॉ एंड आर्डर के कार्य से मुक्त किया जाये.