ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के बच्चों को वापस लाएगी योगी सरकार, नीतीश बोले.. ऐसे तो लॉकडाउन बेमतलब हो जाएगा

कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के बच्चों को वापस लाएगी योगी सरकार, नीतीश बोले.. ऐसे तो लॉकडाउन बेमतलब हो जाएगा

18-Apr-2020 05:57 AM

PATNA : राजस्थान के कोटा में फंसे लगभग 7500 यूपी के छात्रों को वापस लाने के लिए योगी सरकार ने 300 बसें भेजी हैं। योगी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए तीन सौ बसें यूपी से राजस्थान भेजीं। शुक्रवार की शाम यह बसें यूपी से कोटा पहुंच गई और अब उत्तर प्रदेश के सभी छात्रों को वापस लाया जा रहा है। कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए योगी सरकार का यह बड़ा कदम है लेकिन योगी सरकार के इस कदम पर बिहार ने ऐतराज जताया है। 


बिहार सरकार ने योगी सरकार की तरफ से उठाए गए इस कदम पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा है कि ऐसे कदम के बाद सभी अपने बच्चों को वापस बुलाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूपी से कोटा के लिए बसें चलाए जाने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के नियमों और उद्देश्य के खिलाफ लिया गया फैसला सही नहीं है। केंद्र सरकार को इस मामले को देखना चाहिए। नीतीश कुमार ने कहा है कि हम लोग बिहार के बाहर रहने वाले लोगों की स्थानीय स्तर पर मदद कर रहे हैं। यूपी सरकार के इस फैसले से देश के दूसरे राज्यों पर भी इस बात के लिए दबाव बढ़ेगा कि वह अपने राज्य के लोगों को वापस लाने का इंतजाम करे। कोटा में रह रहे अन्य राज्यों के छात्र भी यह कहेंगे कि अगर यूपी सरकार कोटा से छात्रों को वापस बुला सकती है तो हमारे बच्चों को भी बुलाया जाना चाहिए। अगर ट्रेन और बसें चलाने की मांग होने लगेगी तो लॉकडाउन बेमानी हो जाएगा।


कोटा में पढ़ाई केवल उत्तर प्रदेश के छात्रों ने ट्विटर के जरिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की थी। योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने यह मुद्दा उठाया तब गहलोत ने मुंबई जैसी स्थिति से बचने के लिए यूपी के छात्रों को भेजने का फैसला किया। इसके बाद यूपी के आगरा और झांसी से 300 बसें कोटा के लिए रवाना हुए। इस पूरे मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर यूपी के छात्रों के अलावे अन्य राज्यों की सरकारें अपने बच्चों को वापस बुलाना चाहती हैं तो राजस्थान सरकार उनकी स्क्रीनिंग करा कर वापस भेजने को तैयार है। आपको बता दें कि कोटा में कोरोना के 82 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। कोटा से बिहारी छात्रों को वापस भेजे जाने के कदम पर बिहार सरकार पहले ही केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखकर एतराज जता चुकी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार के कई छात्र कोटा से वापस आ गए थे जिन्हें राज्य में पहुंचने के बाद 14 दिनों के क्वारंटाइन में भेज दिया गया था।