बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश
20-Dec-2020 07:47 AM
PATNA : राजधानी पटना के एक होटल से पुलिस ने शनिवार को 8 लोगों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया था क्योंकि गिरफ्तारी के बाद लंबे वक्त तक उहापोह की स्थिति बनी रही. शुरू में नक्सली कनेक्शन बताया गया और फिर देर रात होते-होते पूरे मामले से पर्दा उठ गया. दरअसल पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया वह एक बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे. कोलकाता के एक कारोबारी को पटना बुलाकर किडनैप करने की साजिश रची गई थी. मुंगेर के धरहरा में स्कूल खोलने के लिए कोलकाता के एक कपड़ा कारोबारी को पटना बुलाया गया था उन्हें एक लाख रुपये डोनेशन देने का ऑफर किया गया था.
कारोबारी को बुलाया था पटना
दरअसल कोलकाता के कारोबारी अमित कुमार सिन्हा को 8 लोगों ने पटना बुलाया था. कारोबारी अमित कुमार सिन्हा छपरा के रहने वाले हैं, उन्हें पटना पहुंचने के बाद राजधानी के एक होटल में ठहराया गया. शनिवार को यह लोग स्कॉर्पियो और कार लेकर उनसे मिलने आए. गाड़ी होटल के नीचे पार्क कर दी गई और उनसे मुलाकात के लिए कमरे में चले गए. इन अपराधियों की प्लानिंग थी कि अमित को धरहरा में स्कूल दिखाने के नाम पर पटना से ले जाया जाए और फिर उसे किडनैप कर परिजनों से फिरौती मांगी जाए. अमित की किस्मत अच्छी थी जो गांधी मैदान थाने की पुलिस ने इस साजिश को नाकाम कर दिया.
8 गिरफ्तार
पुलिस ने शनिवार को जिन 8 लोगों को अरेस्ट किया इन सभी की उम्र 42 से 52 साल के बीच है. सभी नक्सली इलाके से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस की तरफ से की गई कड़ी पूछताछ के बाद पूरी साजिश का खुलासा हो गया है. पुलिस अब इनके नक्सली कनेक्शन की जांच कर रही है. टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद ने बताया है कि इनके डिटेल के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम ही अमित कोलकाता से पटना आ गए थे और पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मुंगेर से आए एक शख्स ने उन्हें लग्जरी कार से रिसीव किया था. उसी ने उन्हें होटल पहुंचाया और फिर आगे का प्रोग्राम तय करने के लिए बाकी लोग आए. इससे पहले भी अमित की मुलाकात इन लोगों से हो चुकी थी. वह छपरा के रहने वाले अमित और उनका परिवार पिछले कई वर्षों से कोलकाता में रह रहा है. शनिवार को पुलिस ने जो कार्यवाही की उसमें इन अपराधियों के पास से देशी कट्टा और गोली भी बरामद की गई थी. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया वह मुंगेर, चतरा और नवादा जिले से ताल्लुक रखते हैं.