ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / केके पाठक ने VC की सैलरी रोकी तो एक्शन में आया राजभवन, राज्यपाल...

केके पाठक ने VC की सैलरी रोकी तो एक्शन में आया राजभवन, राज्यपाल ने बुला ली कुलपतियों की अहम बैठक

29-Feb-2024 05:22 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच तकरार बढ़ता ही जा रहा है। एसीएस केके पाठक द्वारा कुलपतियों का वेतन रोकने और विश्वविद्यालयों के खाते को फ्रीज किए जाने के बाद राजभवन एक्शन में आ गया है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आगामी तीन मार्च को सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंगथु ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर बैठक में मौजूद रहने को कहा है।


दरअसल, केके पाठक ने बीते बुधवार को राज्य के सभी कुलपतियों, रजिस्ट्रार और परिक्षा कंट्रोलर की बैठक बुलाई थी लेकिन राजभवन से अनुमति नहीं मिलने के कारण किसी भी पदाधिकारी ने बैठक में भाग नहीं लिया था। राजभवन का स्पष्ट निर्देश था कि विश्वविद्यालय के अधिकारी राजभवन के अधीन हैं और राजभवन के निर्देश का उन्हें पालन करना है। शिक्षा विभाग विश्वविद्यालय या राजभवन के काम में हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। राजभवन के निर्देश पर केके पाठक की बैठक में न तो कोई कुलपति पहुंचे और ना ही विश्वविद्यालयों के अन्य पदाधिकारी।


शिक्षा विभाग की ओर से मिली चेतावनी के बावजूद भी कुलपतियों ने राज्यपाल सह कुलाधिपति के ही दिशा-निर्देशों का पालन किया। बैठक में सिर्फ दो विश्वविद्यालयों की ओर से तीन प्रतिनिधि ही शामिल हुए। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया और शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्टीकरण पूछा गया कि 28 फरवरी की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित नहीं हुए, क्यों नहीं आप पर प्राथमिक दर्ज की जाए?  इसके साथ सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों के संचालन पर भी शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है।


शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद राजभवन आर-पार के मूड में आ गया है। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंगथु ने सभी कुलपतियों को पत्र भेजकर तीन मार्च को बैठक के लिए बुलाया है और सभी कुलपतियों को बैठक में मौजूद रहने को कहा गया है। तीन मार्च को होने वाली इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।