Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
04-Feb-2023 06:11 PM
By First Bihar
PATNA: वरीय आईएएस अधिकारी केके पाठक को लेकर बिहार में पिछले तीन दिनों से घमासान मचा हुआ है। केके पाठक का अधिकारियों से गाली गलौज करने का वीडियो सामने आने के बाद नीतीश सरकार और खुद केके पाठक की फजीहत हो रही है। इसे लेकर विपक्ष भी हमलावर है। बीजेपी के वरीय नेता सुशील कुमार मोदी ने केके पाठक को सस्पेंड करने की मांग नीतीश कुमार से की है। कहा कि अब बचायें नहीं बल्कि कार्रवाई करें।
राज्यसभा सांसद व बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारी केके पाठक को निलंबित किये बिना निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। केके पाठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रिय हैं वे मुख्य सचिव की भी नहीं सुनते। ऐसे में उनके खिलाफ जांच कौन कर सकता है? इसलिए बचाने के बजाये नीतीश कुमार उन्हें सस्पेंड करें। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि जिसने पत्रकारों को पीटा और दर्जनों मंत्रियों को अपमानित किया वे नीतीश कुमार के कृपापात्र बने रहे। इसलिए बिना निलंबित किये प्रशासनिक जांच सिर्फ दिखावा है। इसलिए जब तक उन्हें सस्पेंड नहीं किया जाएगा जांच निष्पक्ष नहीं होगी।
दरअसल आईएएस अधिकारी केके पाठक का एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भी केके पाठक अधिकारियों को गाली देते नजर आ रहे हैं। तीन दिन के भीतर केके पाठक का दूसरा वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में केके पाठक मीटिंग के दौरान एक अधिकारी को गाली देते नजर आ रहे हैं। IAS अधिकारी केके पाठक कॉपरेटिव को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे वहां मौजूद अधिकारियों पर भड़क गए और उनके साथ बदतमीजी पर उतर गए। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि केके पाठक किस तरह से अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि हटाओ साले सभी कॉपरेटिव को हम खुद से सब कुछ बाटेंगे। केके पाठक यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि सब साले सर सर सर सर.. करते रहते हैं कि सर करेंगे, सर करेंगे, सर करेंगे साले सभी तो यहां पर सर ही हैं.. बिहार में आम आदमी कौन है।
इस दौरान केके पाठक ने रोहतास के एक अधिकारी को कहा कि कहां मर गया रोहतास.. फिर बिक्रमगंज के अधिकारी को निर्देश देते हुए बोले कि जो कोऑपरेटिव का बंदर बैठा हुआ है, उसको ले जाकर टेकओवर करो। उसी मीटिंग में किसी अधिकारी को झाड़ते हुए उन्होंने कहा उल्लू का पट्ठा, इडियट, गधा... फिर उन्होंने कहा कि सब के सब निकम्मे हैं.. गधे हैं। इससे पहले वाले वीडियो में केके पाठक बासा के आधिकारियों को गाली देते नजर आए थे। जिसके बाद उनकी और सरकार की खूब फजीहत हुई थी। वहीं बासा ने पूरे राज्य में केके पाठक के खिलाफ विरोध जताया था।