Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
28-Mar-2024 04:00 PM
By First Bihar
PATNA: राजभवन के आदेश के बावजूद आज एक बार फिर वीसी और विश्वविद्यालय कर्मियों ने शिक्षा विभाग की बैठक से किनारा कर लिया। राजभवन की सहमति मिलने के बाद भी कोई भी वीसी और विश्वविद्यालय के पदाधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे जिसके बाद शिक्षा विभाग ने बैठक को स्थगित कर दिया। केके पाठक ने पिछले दिनों सभी कुलपतियों का वेतन रोक दिया था। जिसको लेकर वीसी और विश्वविद्यालय कर्मियों में गहरी नाराजगी है।
दरअसल, बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन बीच अधिकारों को लेकर पिछले कई महीने से टशन चल रहा है। शिक्षा विभाग की तरफ से कई पार कुलपतियों और अन्य विश्वविद्यालय कर्मियों की बैठक बुलाई जा चुकी है लेकिन राजभवन से अनुमति नहीं मिलने के कारण वीसी और विश्वविद्यालय कर्मी शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल नहीं हो रहे थे।
जिसके बाद शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने सभी कुलपतियों का वेतन रोकने और विश्वविद्यालयों का बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश दे दिया था। केके पाठक द्वारा कुलपतियों के खिलाफ केस दर्ज करने तक का आदेश जारी किया गया। जिसको लेकर शिक्षा विभाग औ राजभवन के बीच विवाद गहराता चला गया। इसी बीच शिक्षा विभाग ने एक बार फिर कुलपतियों और परीक्षा कंट्रोलर और अन्य पदाधिकारियों की बैठक सह ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित दिया।
पटना के एक होटल में 28-29 मार्च को बैठक बुलाई गई। राजभवन की तरफ से बैठक में शामिल होने के लिए अनुमति दे दी गई लेकिन बावजूद इसके कोई भी वीसी इस बैठक में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। किसी भी वीसी और विश्वविद्यालय कर्मियों के बैठक में शामिल होने के बाद एक बार फिर शिक्षा विभाग ने इस बैठक को स्थगित कर दिया। कहा जा रहा है कि केके पाठक को लेकर वीसी और विश्वविद्यालय कर्मियों गहरी नाराजगी है और यही वजह है कि राजभवन से अनुमित मिलने के बावजूद कोई भी कुलपति और विश्वविद्यालय कर्मी बैठक में नहीं पहुंचे।