ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

केके पाठक का नया फरमान: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक और अन्य कर्मी

केके पाठक का नया फरमान: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक और अन्य कर्मी

01-Feb-2024 07:30 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार में आज यानी एक फरवरी से इंटरमीडियट की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलसचिवों को निर्देश जारी किया है।राज्य के जिन डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर कोई भी शिक्षक या कर्मी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे।


शिक्षा विभाग ने कहा है कि कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के निर्देश पर विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव ने कुलसचिवों को पत्र भेजा है और कहा है कि जिन कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं वहां के शिक्षक और अन्य कर्मियों के मोबाइल फोन लेकर कॉलेज आने पर प्रतिबंध रहेगा।


इस पत्र में उन्होंने कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा राज्य में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। इसको लेकर कई परीक्षा केंद्र डिग्री कॉलेजों में भी बनाए गए हैं। इन कॉलेजों में वहां के शिक्षक और कर्मचारी अपने कार्यालय आ रहे हैं। यहां के शिक्षक और कर्मी भी कदाचारमुक्त परीक्षा और इसके आयोजन की स्वच्छता बनाये रखने के लिए अपने कॉलेज में मोबाइल फोन लेकर नहीं आएंगे।