ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

KISS DAY के दिन किया शादी VALENTINE DAY पर गया जेल

KISS DAY के दिन किया शादी VALENTINE DAY पर गया जेल

14-Feb-2022 03:41 PM

PURNEA: नाबालिग प्रेमिका से शादी रचाना एक युवक को भारी पड़ गया। लड़की के परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लड़की के पिता ने युवक पर अपहरण के बाद जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। 


मामला पूर्णिया के केनगर थानाक्षेत्र स्थित परोरा गांव का है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले 7 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते रविवार की रात लड़की अचानक लड़के के घर पहुंच गई और वैलेंटाइन वीक पर शादी करने की जिद करने लगी। फिर क्या था प्रेमी उसे लेकर गांव के ही एक मंदिर में चला गया जहां उसकी मांग में सिन्दूर भरा और उसे पत्नी के रुप में स्वीकार किया। 


kiss day के दिन दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचाई लेकिन दोनों को यह पता नहीं था कि valentine day के दिन पुलिस नाबालिग से शादी करने के जुर्म में लड़के को गिरफ्तार कर लेगी। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। वही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


लड़की के पिता ने युवक सोनू पर बेटी के अपहरण और जबरन नाबालिग से शादी करने का आरोप लगाया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवक को वैलेंटाइन डे के दिन गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। आरोपी युवक सोनू का कहना है कि दोनों करीब 7 माह से एक दूसरे को जानते है और एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। लड़की वैलेंटाइन वीक पर शादी करने की जिद कर रही थी इसलिए मंदिर में जाकर हमदोंनों ने शादी कर ली। 


वही लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है इस शादी से सिर्फ उनके पिता नाराज हैं जबकि लड़के के परिजनों को शादी मंजूर है। इस मामले पर थानाध्यक्ष विकास आजाद का कहना है कि नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए पूर्णिया अस्पताल भेजा गया है। वही युवक की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।