गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
23-Oct-2019 07:40 PM
PATNA: अयोध्या फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में बहस पुरी हो चुकी है. सबकी नजर आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी है. ऐसे में बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी रहे आचार्य कुणाल किशोर ने दावा किया है कि गुंबद के नीचे ही भगवान राम का जन्मस्थल है.
किशोर का दावा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान का वर्णन भारत की कई पांडुलिपियों में किया गया है. इनमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि 'सीता कूप' एवं 'सीता रसोई' के बीच श्रीराम का जन्मस्थान था और सीता कूप आज भी वहां पर मौजूद है.
आचार्य कुणाल का कहना है कि अयोध्या के स्थानीय कोर्ट ने 1950 में एक रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया था. कोर्ट के निर्देश पर शिवशंकर लाल ने इसे तैयार किया था. श्रीराम के जन्मस्थान को केंद्र में रखकर एक नक्शा भी तैयार किया था और इसे 14 मार्च 2018 को ही कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था. आशा है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा और रामलला का मंदिर निर्माण होगा. बता दें कि कुणाल अयोध्या पर कई किताब लिख चुके हैं. वह पटना महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव भी हैं.