ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / बिहार: परिचालन शुरू होने से पहले बाढ़ के पानी में बह गया पुल,...

बिहार: परिचालन शुरू होने से पहले बाढ़ के पानी में बह गया पुल, 1.10 करोड़ की लागत से बना था पुल

17-Sep-2020 02:18 PM

KISHANGANJ: निर्मामाधीन पुल का एप्रोच पथ बनने के बाद परिचालन  जल्द ही शुरू होने वाला था, लेकिन इससे पहले ही यह पुल नदी की तेज धारा में बह गया. यह पुल 1.10 करोड़ रुपए की लागत से बना था. यह पुल किशनगंज जिले के गवालटोली में कंकई नदी के उपर बन रहा था. निर्मामाधीन पुल बहने से ग्रामीणों में आक्रोश है. 

सरकार को नुकसान

बताया जा रहा है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग की लापरवाही के कारण ही सरकार को नुकसान हुआ है. गवालटोली और पथरघट्टी हाट के बीच मरिया धार के मुहाने पर कच्ची सड़क कटने पर कंकई नदी की धारा मुड़ गई. जिसके बाद कई गांवों में बाढ़ का पानी भी घुस गया. लंबे समय के इंतजार के बाद यह पुल बन रहा था, लेकिन ग्रामीणों का यह सपना सकार होने से पहले ही पानी में बह गया. 

6 माह से चल रहा काम

यह पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहा था. एप्रोच पथ छोड़ बाकी का काम लगभग पूरा हो गया था. ग्रामीण एप्रोच जल्द बनाने की मांग भी कर रहे थे. इस पुल से बाइक सवार किसी तरह से आवागमन भी शुरू कर दिए थे, लेकिन नदी की तेज धारा में यह पुल बह गया. इस पुल की लंबाई 26 मीटर था. इसके निर्माण पर 1.10 करोड़ रुपए खर्च किया गया है. पुल बनाने का काम 6 माह से चल रहा था. पुल का जो हिस्सा बचा है वह झुक गया है. बता दें कि इससे पहले गोपालगंज में कई पुल का एप्रोच पथ भी बाढ़ के पानी में बह गया था. जिसके कारण नीतीश सरकार की जमकर फजीहत हुई थी.