खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Jul-2023 02:33 PM
By First Bihar
DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर लोगों को चौंकाते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से सभी को उस वक्त चौंका दिया जब वे धान की रोपाई करने के लिए किसानों के बीच खेतों में उतर गए। एक किसान की तरह राहुल ने न सिर्फ धान की रोपाई की बल्कि खेतों में ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बातचीत की और उनके साथ नाश्ता भी किया। नेता से किसान बने राहुल गांधी की खेती करते तस्वीरें सामने आई हैं।
दरअसल, दिल्ली से शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी शनिवार की सुबह सोनीपत पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रूख कर लिया। शहर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना गांव में पहुंच गए। गांव मदीना में राहुल किसान संजय के खेत में जा पहुंचे, जहां किसान खेतों में धान की रोपाई कर रहे थे।
किसानों को धान की रोपाई करता देख राहुल खुद को रोक नहीं सके और उनके बीच पहुंच गए। एक मंझे हुए किसान की तरह राहुल ने खेतों में न सिर्फ ट्रैक्टर चलाया बल्कि किसानों के साथ धान की रोपाई भी की। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ बैठक नाश्ता भी किया। पहले तो वहां के लोगों को पता नहीं चला लेकिन जैसे ही राहुल के बारे में वहां के लोगों को पता चला बड़ी संख्या मे लोग उनसे मिलने के लिए पहुंच गए।करीब दो घंटा रूकने के बाद राहुल गांधी वापस सोनीपत के लिए रवाना हो गए। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से शिमला जाने के दौरान राहुल गांधी एक ट्रक पर सवार हो गए थे और ट्रक पर बैठकर अंबाला से चंडीगढ़ तक गए थे।


