Bihar Land Survey: बिहार में लैंड सर्वे कब होगा पूरा? डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन लालू परिवार के करीबी पूर्व MLA अरुण यादव और उनके परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दायर किया चार्जशीट LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार
03-Feb-2021 03:08 PM
PATNA : कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा भी आगे आई है. इस बारे में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा राकेश महतो ने कहा कि जो तीन कृषि कानून पास किए गए हैं उससे किसान मजदूर बनने को मजबूर हो जाएंगे. सरकारी कृषि मंडियों को ध्वस्त कर पूंजीपतियों को लाया जा रहा है. कृषि क्षेत्र में उनके आ जाने से किसानों का दोहन शुरू हो जाएगा.
मौके पर उपस्थित कांग्रेस नेता सह अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि सगंठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि हम किसानों के इस आंदोलन का पूर्जोर समर्थन करेंगे और तीनों काले कानूनों को वापस लेने के लिए किसान आंदोलन में उनका साथ देंगे.
किसानों के समर्थन में हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. महासभा यह मांग करती है कि मंडी सिस्टम उसी तरह चलती रहे जैसे अभी तक चल रही थी. इन कानूनों से किसानों के साथ-साथ आम जन भी प्रभावित होंगे. प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार अंग्रेजों से भी अधिक क्रूरता दिखा रही है. दो महीने से अधिक समय तक किसानों को ठंड में रहने को मजबूर करने के बाद भी मोदी सरकार मानने को तैयार नहीं है. सरकार किसानों की मांगों को मानते हुए सभी कानून रद्द करे और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाए. इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष चंद्रदीप सिंह, कार्यसमिति सदस्य सुबोध, अमन कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे.