मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
12-Dec-2024 02:12 PM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। हर शहर में इन दिनों किसी न कसी घर में शादी का माहौल आपको देखने को मिल ही जाएगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने वाले हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
दरअसल, भागलपुर के नवगछिया के बलहा गांव से एक फर्जी दारोगा की कहानी सामने आई है। आरोप है कि शादी के लिए एक लड़के ने लड़की वालों को झूठ बोला और खुद को ट्रेनी दारोगा बताया। इसके बाद शादी तय हुई। इतना ही नहीं लड़के वालों ने दहेज के रूप में 32 लाख रुपए की डिमांड की। लड़की वालों ने 12 लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन बाद में मामला खुला तो पता चला कि लड़का फर्जी दारोगा है।
यह पूरा मामला भवानीपुर थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी फर्जी दारोगा की पहचान सुधीर सिंह के बेटे राहुल सिंह के रूप में हुई है। राहुल का छेका भी हो चुका था. कहा जा रहा है कि राहुल और उसके परिवार ने शादी के लिए लड़की वालों से जो भी फरमाइश और डिमांड की, उसे पूरा करने की कोशिश की गई। बुधवार को ही फर्जी दारोगा की शादी होनी थी, लेकिन लड़की के घर वालों की पड़ताल में शादी के एक दिन पहले सारी हकीकत सामने आ गई। राहुल और लड़की की शादी का कार्ड भी रिश्तेदार समेत परिचित लोगों तक पहुंच भी चुका था।
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के रहने वाले लड़की वालों के मुताबिक, लड़के के पिता ने हम लोगों से ये कहा था कि वो कहीं ट्रेनिंग ले रहा है। लड़की वालों ने लड़के वालों की बातों पर भरोसा भी कर लिया था। हालांकि, बीच में किसी बात को लेकर लड़की वालों को शक हुआ. उन्होंने लड़के वालों की ओर से बतायी गयी जगह पर पड़ताल की तो पता चला कि राहुल सिंह नाम का कोई ट्रेनी दारोगा नहीं है। इसके बाद लड़की वालों ने शादी कैंसिल करने का फैसला किया।
इधर इस मामले में भवानीपुर थाना पुलिस को कानों कान भनक किसी ने लगने नहीं दी। ना तो वर पक्ष में ना ही वधू पक्ष ने मामले की शिकायत किसी से की। इतना ही नहीं बल्कि पंचायती में आए हुए कनमणि लोगों ने भी इसकी भनक पुलिस को लगने नहीं दी।