ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / खत्म हुआ चिराग का सब्र: अब पशुपति पारस को जवाब देंगे, लोजपा राष्ट्रीय...

खत्म हुआ चिराग का सब्र: अब पशुपति पारस को जवाब देंगे, लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक बुलायी

15-Jun-2021 03:49 PM

DELHI : चाचा को मनाने की सारी कोशिशें बेअसर होने के बाद चिराग पासवान ने पशुपति कुमार पारस समेत पार्टी के बागी सांसदों को जवाब देने का फैसला कर लिया है. लोजपा सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ रही है. चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपात बैठक बुला ली है. इस बैठक में पारस समेत पार्टी के तमाम सांसदों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया जा सकता है.


शाम चार बजे चिराग ने बुलायी बैठक
लोजपा सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान ने शाम चार बजे अपनी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलायी है. वर्चुअल तरीके से ये बैठक होगी. हालांकि दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के कुछ सदस्य मौजूद हैं. वे चिराग के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे. बैठक में पारस औऱ उनके सहयोगी सासंदों  को पार्टी से निकालने का फैसला लिया जा सकता है. 


चाचा से दिल टूटा
बीमार होने के बावजूद कल खुद गाड़ी चलाकर चाचा के दरवाजे पर गये चिराग पासवान का अब चाचा से मोहभंग हो गया है. कल उन्हें पारस के घर डेढ़ घंटे तक जलील होना पड़ा. आधे घंटे तक वे घर के बाहर खडे रहे. फिर घर का दरवाजा खुला तो अंदर ड्राइंग रूम में भी कोई उनसे मिलने तक नहीं आया. चिराग ये कह कर लौटे थे कि चाचा अगर आय़ें तो ये खबर दे दिया जाये कि वे हर बात मानने को तैयार हैं. लेकिन चाचा बात करने तक को तैयार नहीं हुए.


पारस भी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाने में लगे
उधर पशुपति पारस ने भी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलायी है. उन्होंने इसके लिए सूरजभान का सहारा लिया है जो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. अध्यक्ष को गैर हाजिर करार देकर उपाध्यक्ष के जरिये बैठक बुलाने की कार्रवाई की जायेगी औऱ वहां चिराग पासवान को अध्यक्ष पद से हटाने की कागजी कार्रवाई होगी. वैसे वस्तुस्थिति ये है कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में चिराग पासवान के समर्थकों का बहुमत है. लिहाजा पारस किसी तरह कागजी कार्रवाई पूरी कर चुनाव आय़ोग के समक्ष दावा पेश करेंगे.