ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

खीरा से भरे बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था 94 KG गांजा, फिर क्या हुआ जानिए...

खीरा से भरे बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था 94 KG गांजा, फिर क्या हुआ जानिए...

16-Mar-2022 08:36 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: होली को लेकर पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है। नशे के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज बायसी पुलिस ने एक पिकअप वैन को पकड़ा। पिकअप वैन में नीचे गांजा रखा गया था और उसके ऊपर  खीरा रखा हुआ था। पिकअप वैन में 94 किलो गांजा लदा हुआ था। पुलिस को देखते ही पिकअप वैन का ड्राइवर भागने लगा पुलिस ने जब पिकअप वैन का पीछा किया तब हाईवे के किनारे स्थित दुकानों में ड्राइवर ने पिकअप वैन को घुसा दिया और खुद मौके से फरार हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। पीड़ित दुकानदार लाखों का नुकसान की बात कह रहे हैं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।  


पूर्णिया एसपी दयाशंकर के निर्देश पर लगातार छापेमारी की जा रही है और वाहन जांच अभियान में भी सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में बायसी पुलिस ने एक पिकअप वैन को रुकवाया लेकिन ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर गाड़ी लेकर भागने लगा। भागने के दौरान ड्राइवर हाइवे किनारे स्थित दुकानों में पिकअप को घुसा दिया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गयी। दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ गया। पुलिस पिकअप वैन को लेकर थाने पहुंची और जब खीरा से भरे बोरे को बाहर निकाला तो उसके नीचे रखे गांजे की खेप को देख हैरान रह गयी।   


प्रशिक्षु डी.एस.पी. सह बायसी थाना प्रभारी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पिकअप वैन से कुल 94 किलो गांजा बरामद किया गया है। वही पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है। ड्राइवर को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही दुकानों में पिकअप वैन के घुसने से दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। बुधवार की अहले सुबह यह घटना हुई उस समय सभी दुकाने बंद थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में बायसी बाजार के चार दुकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं। पीड़ित दुकानदारों ने अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल को आवेदन दिया है और मुआवजे की मांग की है। दुकानदारों का कहना है कि इस घटना में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है उनकी पूंजी टूट गयी है। उनके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है।