ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR NEWS : खेत में मिला युवक का हाथ बंधा शव, सिर और...

BIHAR NEWS : खेत में मिला युवक का हाथ बंधा शव, सिर और जबड़े पर हैं बुलेट के निशान;इलाके में सनसनी

08-Dec-2024 10:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसके सिर और जबड़े में गोली मारी गई है। शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि घटना से पहले अपराधियों ने युवक के हाथ बांध डालें। फिर उसके सिर और जबड़े में गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा युवक का शव रविवार की सुबह वीर गांव मुख्य मार्ग के बगल के खेत से बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 


वहीं, इस घटना की पुष्टि करते हुए मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 2 कन्हैया सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर FSL टीम और डॉग स्क्वाड के माध्यम से पुलिस छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह गांव के लोग जब शौच के लिए निकले तो वीर गांव के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। 


अपराधियों के द्वारा युवक का हाथ बांधने के बाद उसे गोली मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनरूआ थाने को दी। सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।