ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / खरमास बाद आरजेडी शुरू करेगी चुनावी कवायद, तेजस्वी यादव निकलेंगे बिहार के दौरे...

खरमास बाद आरजेडी शुरू करेगी चुनावी कवायद, तेजस्वी यादव निकलेंगे बिहार के दौरे पर

29-Dec-2019 06:03 PM

PATNA :नये साल में खरमास के बाद बिहार में आरजेडी चुनावी कवायद शुरू कर देगी।पार्टी जहां अपनी समितियों का गठन करेगी वहीं पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का भी बिहार के दौरे पर निकलने का प्रोग्राम है।

झारखंड चुनाव में महागठबंधन की सफलता से गद्गद आरजेडी अब नये साल में पूरी तरह बिहार में अपना ध्यान लगाना चाहती है।नये साल में खरमास यानि 14 जनवरी के बाद राज्य और जिला समिति का गठन किया जाएगा। वहीं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पार्टी के आला नेताओं के साथ बिहार के दौरे पर निकलेंगे। तेजस्वी यात्रा के दौरान पार्टी के सक्रिय सदस्यों की सांगठनिक क्षमता का आंकलन भी करेंगे।

समितियों के गठन में अतिपिछड़ों और वंचितों को 45 फीसदी आरक्षण दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।बता दें कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।बाकी बची चुनावी प्रक्रिया को खरमास के बाद पूरा कर लिया जाएगा।

इधर झारखंड में अपने गठबंधन की जीत से उत्साहित कांग्रेस भी अब बिहार में पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।इसी के मद्देनजर उसने आरजेडी नेतृत्व से कहा है कि वह विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले सीट बंटवारे के बारे में फैसला करने के पक्ष में है।कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, चुनाव से कुछ महीने पहले सीट बंटवारे की स्थिति साफ होने के बाद पार्टी को सही उम्मीदवार तय करने का पर्याप्त समय मिलेगा और दूसरे सभी राजनीतिक समीकरण साधने में भी मदद मिलेगी।