Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह पटना में महिला रोजगार मेला: 2000 महिलाओं को नौकरी का मौका, 16–17 मार्च को बिहार सरकार का मेगा जॉब फेयर Bihar gas crisis : बिहार में गैस सिलेंडर को लेकर भटक रहे लोग, केवाईसी नियम ने बढ़ाई जनता की परेशानी; सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट नीतीश सरकार का खजाना खाली, किसानों को नहीं मिलेगी कर्पूरी योजना की राशि, 13 मार्च को मिलेगा PM निधि का पैसा जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां
18-Dec-2023 03:52 PM
By First Bihar
DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के जमुई से सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। चिराग पासवान ने कहा कि खरमास खत्म होते ही जेडीयू में बड़ी टूट होगी। चिराग पासवान ने कहा कि जेडीयू के कई नेता मेरे संपर्क में हैं। कुछ नेता बीजेपी के संपर्क में हैं।
वहीं, कल दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर चिराग ने कहा कि- ये लोग कितना भी कुछ कर लें लेकिन सच तो यही है कि ये लोग खुद एक छत के नीचे नहीं आ सकते हैं। खुद एक साथ बैठकर ये लोग चुनाव नहीं सकते हैं और ये लोग दावा करते हैं भाजपा को चुनाव में मात देने का तो मजाक लगता है। हकीकत है कि ये लोग पहले खुद एकजूट हो जाए।
इसके आलावा, पशुपति पारस से जुड़े रिश्ते के सवाल पर चिराग ने कहा कि- यह न तो मेरी प्रथमिकता है और न ही जरूरत है। मेरी पहली बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर है। इसी सोच को लेकर आगे बढ़ रहा हूं। इसके आलावा रही बात सीट को लेकर तो अभी चुनाव में समय है और एनडीए में इसको लेकर कभी कोई परेशानी नहीं हुई है और आगे भी नहीं होगी।
इसके साथ ही साथ चिराग ने कांग्रेस के तरफ से शुरू किये जाने वाले 'डोनेट फॉर देश' के अभियान पर सवाल उठाए। चिराग पासवान ने इसको लेकर कहा कि, अपने निजी काम के लिए और चुनाव लड़ने के लिए जो पैसे जुटाए जा रहे हैं। उसके लिए देश के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता।
आपको बताते चलें कि, चिराग पासवान लगातार बिहार सरकार और कांग्रेस को लेकर हमलवार नजर आते हैं। चिराग लागतार नीतीश कुमार के विकास मॉडल पर सवाल करते हैं। उन्होंने पिछले ही दिनों नीतीश कुमार से पूछा था कि वाराणसी जब लोगों के बीच जाएंगे तो कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे? अब जब 19 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की चौथी बैठक होने वाली है तो एक बार फिर से जुबानी हमले तेज हो गए हैं।