ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / खरमास बाद घोषित होगी RJD की कमेटी, हर वर्ग को मिलेगा प्रतिनिधित्व

खरमास बाद घोषित होगी RJD की कमेटी, हर वर्ग को मिलेगा प्रतिनिधित्व

28-Dec-2022 10:49 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल द्वारा राज्य और जिला कमेटी के गठन को लेकर तारीख तय कर लिया गया है। इसके साथ ही इस बार पार्टी के तरफ से इस कमेटी में सभी वर्गों का ध्यान रखने को लकेर भी पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा निर्देश दिया गया है। इसके गठन को लेकर जो तारीख तय की गई है वह खरमास गुजरने के बाद की है। 


बता दें कि, वतर्मान में राजद के अंदर 52 जिला एवं महानगर कमेटियां हैं। ऐसे में इस बार यह निर्णय लिया गया है कि, इन कमेटियों के अध्यक्ष सिर्फ सिंबोलिक नहीं बल्कि पावरफुल भी होंगे। राजद के मंत्री, विधायक, पधादिकारी उन्हें पहले की तुलना में अधिक महत्व देंगे। इसके साथ ही इसबार के कमेटी में ए टू जेड यानि सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। 


इस बार यह भी निर्णय लिया गया है कि, 20 सूत्री कमेटी और आयोग सहित हर स्तर पर पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया जाएगा। राजद का संगठन पंचायत, प्रखंड जिला और राज्य स्तर पर मजबूत रहेगा। इसके साथ ही इसबार यह भी निर्णय लिया गया है कि, पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। 


इसके आलावा इस बार कमेटी गठन में हर स्तर के अध्यक्षों को महत्व दिया जाएगा। इसके साथ ही यदि कोई मंत्री किसी ग्रामीण इलाकों का दौरा करेंगे तो वहां पार्टी के ग्राम  पंचायत के अध्यक्ष  को उन्हें अपने दौरे के बारे में सुचना देना होगा। मंत्री को ग्राम पंचायत के अध्यक्ष को महत्व देना पड़ेगा। इसके साथ पिछलें दिनों जो प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप दिख रहा है उसपर भी लगाम लगाने को लेकर पार्ट्री के तरफ से तेयारी कि जाएगी, ताकि पार्टी जनता के  विश्वास को जीत पाएं।