BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
27-Dec-2024 02:24 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे शिक्षक खान सर ने आयोग से रिएग्जाम लेने की मांग की। खान सर ने कहा कि हम आयोग से केवल दोबारा परीक्षा की मांग कर रहे हैं। आयोग को जितनी मुश्किल परीक्षा लेनी है ले सकते हैं। इससे हम नहीं भागे हैं।
हम कह रहे हैं कि मुश्किल परीक्षा लो और बच्चों वाले सवाल मत दो। इससे ज्यादा मुश्किल तो हमारे क्लास टेस्ट के सवाल होते हैं। खान सर ने पूछा कि सारे सबूत और CCTV फुटेज को आयोग ने क्यों छिपाया? कई चीजें बाहर आई हैं जो जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे, राष्ट्रपति तक को बताएंगे कि बिहार में क्या हो रहा है। खान सर ने आगे कहा कि पहले देश की GDP गिरी, फिर बिहार में पुल गिरा और अब BPSC गिर गया।
ये छात्र कोई धन दौलत नहीं मांग रहे हैं ये कह रहे है कि जितनी मुश्किल परीक्षा लेनी है ले सकते हैं। गलती आयोग की है और इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन से भी कहते हैं इन बेचारों पर लाठी चार्ज करके आपको क्या मिल जाएगा। यही वो लोग है कल अधिकारी बनेंगे और अधिकारी बन गये तो कही आपकों इन्हें ही सैल्यूट ना करना पड़ जाए। खान सर ने रिएग्जाम की मांग करते हुए पूछा कि बीपीएससी ने सबूत और सीसीटीवी फुटेज क्यों छुपाया?