खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
07-Aug-2023 11:37 AM
By First Bihar
KHAGARIA: लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने खगड़िया में बड़ा एलान कर दिया है। चिराग ने खगड़िया, जमुई और हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश करते हुए कहा है कि वे चाहते हैं कि हाजीपुर से सीट से वे या उनकी मां चुनाव लड़ें, क्योंकि जिस तरह से उनके पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर की जनता की सेवा कि उसी प्रकार वे भी हाजीपुर की जनता की सेवा करना चाहते हैं।
दरअसल, चिराग पासवार रविवार को जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए खगड़िया पहुंचे थे। इस दौरान चिराग ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोले। चिराग ने कहा कि हाजीपुर से कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला गठबंधन को लेना है। उन्होंने कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान दशकों तक हाजीपुर की सेवा की है। ऐसे में बेटा होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि वे भी हाजीपुर के लोगों का उसी तरह से ध्यान रखे जैसे उनके पिता रखा करते थे।
हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर चिराग ने कहा कि हाजीपुर सीट से वे चुनाव लड़ेंगे या फिर उनकी मां, इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी मां रीना पासवान वहां से चुनाव लड़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि खगड़िया, जमुई, हाजीपुर, नवादा और समस्तीपुर सीट उनकी प्राथमिकता है।
बता दें कि हाजीपुर सीट को लेकर चिराग और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस आमने-सामने आ गए हैं। एनडीए में रहने के बावजूद दोनों हाजीपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। एक तरफ जहां पशुपति कुमार पारस ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे किसी भी कीमत पर हाजीपुर की सीट नहीं छोड़ने जा रहे हैं तो वहीं चिराग हाजीपुर सीट को लेकर लगातार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।