मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Nov-2024 07:13 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया सदर के पूर्व विधायक रणवीर यादव की दूसरी धर्मपत्नी कृष्णा देवी यादव 9 महीने बाद दोबारा खगड़िया जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर आसीन हो गईं हैं। जिला परिषद कार्यालय में कृष्णा देवी यादव आज अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण की।
पटना हाइकोर्ट के पारित आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कृष्णा देवी यादव को जिला पार्षद के रूप में दोबारा बहाल किया।जिसके बाद जिला प्रशासन ने जिला पार्षद और अध्यक्ष पद के रूप पदस्थापित होने का आदेश जारी किया।
बता दें कि रंगदारी के एक मामले में निचली अदालत ने कृष्णा देवी यादव को दोषी करार देते सजा सुनाई थी।जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कृष्णा को जिला पार्षद के पद से पदच्युत कर दिया था। जिसके साथ ही अध्यक्ष की कुर्सी भी कृष्णा के हाथ से चली गई।
मामला पटना हाई कोर्ट गया। जहां उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा। जिसके बाद कृष्णा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाई। जहां कृष्णा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली और शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट के आदेश पर स्टे लगा दिया। इधर कृष्णा ने कहा कि विकास का जो अधूरा काम बचा है उसे जल्द पूरा करेंगे।
खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट