पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 07:09 PM
By AJIT
KHAGARIA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिसे आ रही है जहां अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल एक बार फिर गिर गया है। खगड़िया की तरफ का निर्माणाधीन पुल के अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि भागलपुर के अगवानी घाट सुल्तानगंज गंगा पुल का तीन पाया गंगा में समा गया।
खगड़िया के अगवानी से सुल्तानगंज तक करीब 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबी इस पुल को एसपी सिंगला कंपनी बना रही थी। उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले अगवानी पुल का तीन पाया ध्वस्त हो गया। 1711 करोड़ की लागत से बन रहा यह पुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। अगवानी घाट पुल बनाने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था। यह पुल भ्रष्टाचार की कहानी चीख-चीख कर बयां कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल का स्ट्रक्चर गिरने के दौरान कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई है।
खगड़िया की तरफ से निर्माणाधीन अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल फिर गिर गया है। करीब आधा किलोमीटर तक बने पुल का 4 पाया अचानक टूटकर नदी में समा गया। एसपी सिंघला कंपनी इस पुल का निर्माण करा रहा था। 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ब्रिज का शिलान्यास किया था। जिसके बाद 2016 में अगुवानी सुल्तानगंज गंगा ब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। इससे पहले जब नितिन नवीन पथ निर्माण मंत्री थे तब यह पुल गिरा था।
परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि मुझे पहले से अंदेशा था कि पुल ढंसेगा। कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। पहले भी विधानसभा में इस मामले को रखा था। सबसे पहले तो एफआईआर दर्ज हो। दोषियों लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। चार साल डिले पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिस वक्त पहली बार पुल टूटा था तब नीतिन नवीन तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री थे। जांच रिपोर्ट आज तक नहीं आ पाई है। परबत्ता विधायक ने कहा कि इसमें साजिश की बू आ रही है।
#Bihar रेत की दीवार की तरह गिरा गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी घाट पुल. भागलपुर के सुलतानगंज से खगडिया के अगुवानी घाट के बीच बन रहा था पुल. 1717 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल. #BiharNews #BreakingNews #Corruption #नीतीश #Lalu #NitishKumar pic.twitter.com/nyYW2zH0vt
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 4, 2023