ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

खगड़िया में बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, मौत से मचा कोहराम

खगड़िया में बड़ा हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, मौत से मचा कोहराम

25-Apr-2021 02:51 PM

KHAGARIA : बिहार में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. खगड़िया जिले में बेकाबू ट्रक ने आधा दर्जन लोगों को रौंद दिया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंची है. मामले की छानबीन की जा रही है. इस बड़ी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया है. 


घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र की है, जहां पिपरा चौक के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस बड़े हादसे में तेज रफ़्तार ट्रक ने 6 लोगों को कुचल दिया है. दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बाकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने घटना के आक्रोश में आकर पिपरा गांव के समीप एनएच 107 को जाम कर दिया है.



जानकारी मिली है कि इस हादसे में जो लोग जख्मी हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया है.  घटना से गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर पीटा है. वह भी जख्मी हो गया है. मृतकों की पहचान पिपरा गांव के रहने वाले विनोद महतो और केशव नगर के रहने वाले रामचन्द्र सदा के रूप में की गई है. लुचो महतो और शिवजी महतो सहित दो अन्य लोग घायल हो गए हैं.


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा चौक के पास एक ट्रक ड्राइवर पिपरा गांव से गिट्टी अनलोड कर वापस लौट रहा था. तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में कुछ लोग आ गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ड्राइवर को रोक लिया. इस दौरान ड्राइवर भागने का प्रयास किया. उसकी चपेट में जो भी आया कुचलते हुए ट्रक ड्राइवर भागने लगा. लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.