ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

बिहार में जमीन के लिए हत्या: सगे भाई ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला, पति-पत्नी और बेटा अरेस्ट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बगहा में जमीन के विवाद में भाई ने अपने ही भाई प्रदीप कुशवाहा को पीट-पीटकर हत्या कर दी, आरोपी भाई, पत्नी और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बगहा में जमीन के लिए एक भाई ने अपने ही भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी और उसकी पत्नी के साथ साथ बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, घटना पिपरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया गांव की है, जहां जमीनी विवाद में सगे भाई ने अपने ही भाई की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रदीप कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई, उसकी पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप कुशवाहा और उसके भाई के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। कई बार पंचायत और आपसी समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन विवाद सुलझ नहीं पाया। इसी रंजिश ने आखिरकार हिंसक रूप ले लिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी भाई ने अपने परिवार के साथ मिलकर प्रदीप कुशवाहा पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना के बाद मंझरिया गांव में मातम छा गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन की लालच ने एक परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया, और भाई-भाई का रिश्ता खून से सना नजर आया। सूचना मिलते ही पिपरासी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी भाई, उसकी पत्नी और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता