ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Khagaria Crime: 600 रूपये के लिए महादलित की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, बकाया पैसे...

Khagaria Crime: 600 रूपये के लिए महादलित की पीट-पीटकर निर्मम हत्या, बकाया पैसे मांगने पर दबंगों ने दी सजा

28-Dec-2024 04:35 PM

By First Bihar

Khagaria: महज 600 रूपये के लिए दबंगों ने एक महादलित किशोर की कुदाल से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोस्त के साथ वो बकाया पैसे मांगने गया हुआ था। जब किशोर ने अपने पैसे मांगे तब उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना खगड़िया के बहादुरपुर पिकेट इलाके के मुसहरी गांव की है। मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है जिसे कुदाल से बेरहमी पूर्वक ऐसा पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान पाये गये हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा पंकज अपने दोस्त छोटू को साथ मुसहरी गांव गया हुआ था। जहां के रहने वाले बिन्देश्वरी यादव को पंकज ने 600 रुपया कर्ज के रूप में दिया था। वह अपना पैसा मांगने गया हुआ था जो बिंदेश्वरी यादव को नागवार गुजरा उसने कुदाल से पीट-पीटकर पंकज की जान ले ली। महादलित को उसके बकाये पैसे मांगने की सजा दबंगों ने दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट...