Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
02-Jan-2021 05:17 PM
DESK : दुनिया में प्रतियोगिता का लेवल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और लोग खुद को इस रेस में आगे रखने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. इस भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में लोग अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और समय की कमी के कारण खाने के तुरंत बाद जाने अनजाने में लोग कई ऐसी चीज़ों का सेवन कर लेते हैं जो उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव करता है. आइये विस्तार से जानते हैं कि ऐसे कौन से काम हैं जो हमें खाने के तुरंत बाद नहीं करने चाहिए.
चाय या कॉफ़ी- आपको बता दें कि खाने के तुरंत बाद कई लोग चाय-कॉफ़ी का सेवन करना पसंद करते हैं पर ये चीजें आपको बहुत महंगी पड़ सकती है. खाने के तुरंत बाद चाय-कॉफ़ी का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह हमारी पाचन क्रिया पर प्रभाव डालता है और इससे हमारी पाचन क्रिया में रुकावट आ जाती है. डॉक्टरों की मानें तो खाना खाने से 1 घंटा पहले और 1 घंटे के बाद तक चाय या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि यह आपके शरीर में खतरनाक रसायन पैदा करता है.
ठंडा पानी- ठंडा पानी पीना लोगों को काफी पसंद है पर क्या आपको पता है कि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. बहुत से लोग ऐसे हैं जो भोजन के तुंरत बाद पानी पिएं बिना नहीं रह पातें हैं तो आपको बता दें कि बहुत अधिक ठंडा पानी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह धमनियों को ब्लॉक भी कर सकता है. खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
फल- डाइट के लिए फलों का सेवन खाली पेट में ही बेस्ट माना जाता है. लंच या डिनर या फिर ब्रेकफस्ट जैसे हेवी मील के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आपका पेट भरा हुआ हो लेकिन उस समय अगर आप फल खाएंगे तो इन फलों को पचाने में पेट को अत्यधिक दिक्कत महसूस होगी जिससे आपको फलों का भरपूर पोषण नहीं मिल पाएगा.
सिगरेट- धूम्रपान का सेवन वैसे तो सेहत के लिए हानिकारक होता है पर ऐसे कई लोग हैं जिन्हें खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने की तलब होती है, तो आपको बता दें कि यह एक जहरीली आदत है और इससे शरीर में हानिकारक टॉक्सिन एवं केमिकल्स बनते हैं जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत नुकसानदायक होता है.