ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / आपसी खींचतान : मंत्री श्याम रजक ने केंद्र के पैकेज में राज्य का...

आपसी खींचतान : मंत्री श्याम रजक ने केंद्र के पैकेज में राज्य का हिस्सा मांगा, सुशील मोदी ने केन्द्रीय मदद की राशि गिनवाई

27-May-2020 07:05 AM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार को केंद्रीय मदद के मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू के बीच अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई है। सरकार में शामिल दोनों दलों के नेता केंद्रीय पैकेज के मुद्दे पर अलग-अलग राय जता रहे हैं। जेडीयू कोटे से मंत्री श्याम रजक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर पैकेज में बिहार की हिस्सेदारी की बात रखी है। उद्योग मंत्री श्याम रजक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है और उसमें रोजगार सृजन के अलावे उद्योग और बाकी मुद्दों की चर्चा करते हुए केंद्रीय पैकेज में बिहार के हिस्सेदारी की मांग की है। 

news image

जबकि जेडीयू कोटे के मंत्री की राय से अलग बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य को केंद्र सरकार की तरफ से मिली आर्थिक मदद के बारे में जानकारी दी है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि संकट के दौरान केंद्र सरकार ने बिहार को एक 11784 करोड की सहायता दी है इसके अलावा राज्य सरकार ने 4.23 करोड़ लोगों को 6794 करोड़ की सहायता दी है। सुशील मोदी ने केंद्र सरकार की तरफ से दी जा रही मदद का पूरा आंकड़ा जारी किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में लगभग डेढ़ करोड़ों राशन कार्डधारी अब तक सरकारी योजना का फायदा उठा चुके हैं। 84 लाख से ज्यादा सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों को लाभ मिला है जबकि बाहर फंसे 20 लाख से ज्यादा प्रवासी और लगभग ढाई करोड़ छात्र-छात्राओं को आर्थिक मदद दी गई है। 

news image

मंत्री श्याम रजक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जो पत्र लिखा है उसमें केंद्रीय पैकेज में बिहार की हिस्सेदारी जल्द से जल्द मुहैया कराने और साथ ही साथ बिहार में फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं की चर्चा की है। श्याम रजक ने कहा है कि बिहार का विकास दर यहां की संभावनाओं को बढ़ाता है ऐसे में केंद्र को आपदा की इस घड़ी में सहयोग करना चाहिए। श्याम रजक ने बैंकों के नकारात्मक रवैया के कारण बिहार के उद्यमियों को होने वाली कठिनाई की भी चर्चा की है।